Oppo Find N2 Flip:

         Oppo find n2 flip launch date तारीख कंफर्म, सैमसंग Galaxy Z Flip 4 से होगा मुकाबला


Oppo Find N2 Flip:Pictures

सार
OPPO Fine N2 Flip जैसे की देखा जा रहा है दोस्तों OPPO Fine N2 भारत में बोहत जल्दी  launch होने बाला ये Release Date Confirm हो गया है Oppo Find N2 Flip के साथ clamshell फोल्डेबल डिजाइन मिलेगी। इसमें 6.8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले मिलेगी जो कि फुल एचडी प्लस एमोलेड होगी। Oppo Find N2 Flip के साथ 3.62 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी।


विस्तार
Oppo के अपकमिंग फ्लैगशिप Oppo Find N2 Flip की लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है। 15 फरवरी को Oppo Find N2 Flip ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find N2 Flip की लॉन्चिंग चीन में पहले ही हो गई है और अब इसे ग्लोबल लॉन्च किया जा रहा है। Oppo Find N2 Flip के साथ clamshell फोल्डेबल डिजाइन मिलेगी। इसमें 6.8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले मिलेगी जो कि फुल एचडी प्लस एमोलेड होगी। Oppo Find N2 Flip के साथ 3.62 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी।

Oppo Find N2 Flip की ग्लोबल लॉन्चिंग 15 फरवरी को होगी, हालांकि कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि Oppo Find N2 Flip के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,200 यूरो यानी करीब 1,07,000 रुपये होगी। फोन को एस्ट्रल ब्लैक और मूनलाइट पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग इवेंट को ओप्पो के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

Oppo Find N2 Flip की संभावित स्पेसिफिकेशन


Oppo Find N2 Flip के ग्लोबल वेरियंट के फीचर्स भी चाइनीज मॉडल जैसे ही होंगे। Oppo Find N2 Flip में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.0 मिलेगा। फोन  में 6.8 इंच की एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।
Oppo Find N2 Flip

फोन के साथ 2.26 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जो कि OLED है और इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है। फोन के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है। 

फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप के साथ 4,300mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

Popular posts from this blog

Best mobile speaker

iphone 12 release date 2020

Smartphone Screen: Display and Type, Resolution and daitels